न्यूज डेस्क: बिहार में इस बार फिर से चमकी बुखार का कहर शुरू हो गया हैं। अब तक 29 बच्चे इस बुखार की चपेट में आ गए हैं। जिसमे से 5 बच्चों की मौत भी हो चुकी हैं। पिछले साल इस बुखार ने काफी कहर मचाया था। इसी को देखते हुए सरकार ने तैयारी कर रखी थी।
सरकार के तैयारी के बावजूद मुजफ्फरपुर में AES/चमकी बुखार का कहर लगातार जारी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 21 बच्चों का इलाज हो चूका हैं। ये बच्चे ठीक हो कर घर जा चुके हैं। लेकिन इससे अब तक 5 बच्चों की मौत हो चुकी हैं।
जबकि 3 बच्चों का इलाज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में कराया जा रहा हैं। बिहार सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। ताकि चमकी बुखार के कहर को फैलाने से रोका जा सके।

0 comments:
Post a Comment