बिहार के शिक्षकों की ईद हुई फिकी, नहीं मिला चार माह का वेतन

न्यूज डेस्क: बिहार में नियोजित  शिक्षकों की ईद फिकी हो गयी हैं। क्यों की सरकार के आदेश के बावजूद उन्हें चार माह का वेतन नहीं मिला हैं। बिहार सरकार ने आदेश दिया था की ईद से पहले सभी नियोजित शिक्षकों को हड़ताल समय के साथ साथ लॉकडाउन का भी पूरा वेतन दिया जाएगा। लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला हैं। 
आपको बता दें की बिहार सरकार ने राज्य के सभी शिक्षकों को मई माह का वेतन ईद से पूर्व भुगतान करने का निर्देश जारी किया मगर एक बार फिर राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी अपने ही विभाग के अधिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज ही नहीं किया गया बल्कि राज्य सरकार के आदेश को भी ठेंगा दिखाया गया। जो भी बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। 

सरकारी आदेश के बावजूद अभी तक शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने कहा कि एक तरफ राज्य के सभी कोटि के शिक्षक अपनी गर्मियों की छुट्टियों के बाद भी विद्यालयों में उपस्थित रहकर कोरेंटाइन सेंटरों में सेवा दे रहे हैं। और दूसरी तरफ उन्हें अभी तक वेतन भी नहीं दिया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment