क्वारंटाइन सेंटर में मिलेगा शाही पकवान, बिहार सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के कारण बाहर से आये प्रवासी मजदुर क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। ताकि बिहार में कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। इसी बीच बिहार सरकार ने सभी जिले के डीएम को आदेश दिया हैं की ईद के दिन बिहार के सभी क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को शाही पकवान दिया जाय। 
आपको बता दें की हर साल की तरह इस बार ईद नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि लोगों को मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करने और बाहर रहकर जश्न मनाने की इजाजत नहीं होगी। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक 25 मई को ईद के विशेष अवसर पर स्पेशल डिश की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। 

लॉकडाउन और कोरोना वायरस के कारण मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी और न ही लोग एक दूसरे के घर जा पाएंगे। आप इस बार ईद के त्योहार का जश्न घरों में रहकर परिवार के लोगों के साथ ही मनाए। और दुआ करें की बहुत जल्द कोरोना की इस महामारी से छुटकारा मिल सके। 

0 comments:

Post a Comment