न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार अपने कर्मचारियों को सैलरी देने जा रही हैं। सरकार ने अपने सभी विभागों को आदेश किया हैं की ईद से पहले सभी कर्मचारियों की सैलरी दी जाएं।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार सभी कर्मचारियों को लॉकडाउन का भी वेतन देगी। जो कर्मचारी लॉकडाउन में ड्यूटी नहीं कर पाए हैं। उनके वेतन में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जाएगी और उन्हें पूरा वेतन ईद से पहले मिल जायेगा।
वहीं बिहार के नियोजित टीचर को भी इसी महीने में पूरी सैलरी मिलेगी। इन्हे लॉकडाउन के साथ साथ हड़ताल समय का भी पूरा वेतन दिया जायेगा। इसके लिए बिहार सरकार ने सुचना भी जारी कर दिया है। बहुत जल्द सभी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में पैसा क्रेडिट कर दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment