बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अप्लाई करने की बढ़ी डेट, फटाफट करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की सरकार ने अप्लाई करने की डेट को बढ़ा दिया हैं। आपको बता दें की बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेइइ मेन के स्कोर पर ही एडमिशन होगा। इसलिए उम्मीदवार अब आवेदन प्रक्रिया में 24 मई तक भाग ले सकते हैं।
कैसे करें आवेदन। 
इच्छुक उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in के वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के करीब 10 हजार सीटों पर जेइइ मेन के स्कोर पर ही एडमिशन होगा। इसलिए छात्र अप्लाई जरूर करें।

बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (बीसीइसीइ) ने पहले ही कह दिया है कि बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए अलग से कोई एग्जाम नहीं होगा। इसलिए जो छात्र बिहार के कॉलेज से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं वो इस बात को समझ लें।

बीसीइसीइ ने जेइइ मेन 2 के परीक्षा में शामिल होने के लिए लगातार स्टूडेंट्स को प्रेरित किया है। बीसीइसीइ ने कहा कि जेइइ मेन के स्कोर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स जेइइ मेन के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसकी तिथि 24 मई निर्धारित की गयी हैं। इसलिए इससे पहले आप आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। 

0 comments:

Post a Comment