न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना वायरस के कारण चीन-अमेरिका के बीच किसी भी वक्त युद्ध हो सकता हैं। दोनों ओर की सेनाएं साउथ चाइना सी में युद्ध के लिए तैयार हैं। एक और चीन अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा हैं तो अमेरिका ने भी अपने एयर फाइटर को आर्ट कर दिया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दोनों देशों की सैन्य ताकत के बारे में।
द स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च की इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के सैन्य खर्चों में अमेरिका अकेले 43 फीसदी हिस्से के साथ सबसे आगे है। जबकि चीन सात फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद ब्रिटेन, फ्रांस और रूस करीब चार फीसदी के आसपास हैं।
इस रिपोट के अनुसार अमेरिका के पास 13,264 एयरक्राफ्ट हैं जबकि चीन के पास मात्र 3,210 एयरक्राफ्ट हैं। अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे आधुनिक सेना हैं। जबकि चीन की सेना पूरी तरह से आधुनिक नहीं हैं। चीन अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने की कोशिश में जुटा हैं।
दोनों देशों की कॉम्बेट टैंक की बात करें तो अमेरिका के पास 6289 कॉम्बेट टैंक हैं जबकि चीन के पास 3,500 कॉम्बेट टैंक हैं।
अमेरिका और चीन के बीच युद्ध में सबसे बड़ी भूमिका नेवी की होगी। अमेरिका की नौसेना दुनिया में पहले नंबर की हैं। उसके पास 20 विमानवाहक पोत हैं जबकि चीन के पास 2 विमानवाहक पोत हैं। किसी भी दृष्टि से देखें तो अमेरिका चीन से कई गुना आगे हैं।

0 comments:
Post a Comment