न्यूज डेस्क: कोरोना काल में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। इस समस्या से बिहार भी ग्रसित हो गया हैं। यहां प्रतिदिन हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। जिससे बिहार सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। इस चिंता को दूर करने के लिए बिहार में जॉब कार्ड बनाया जा रहा हैं ताकि प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि पटना जिले में छह लाख, 29,939 जॉब कार्ड निर्गत हैं इसमें से एक लाख, 44,766 सक्रिय जॉब कार्डधारी हैं। इसमें से अब तक जिले में 50 हजार लोगों को रोजगार मिल चूका हैं।
इसी तरह बिहार सरकार राज्य के सभी जिलों में प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों और विभाग को तुंरत प्लान तैयार करने का भी आदेश जारी कर दिया गया हैं।
बिहार में रोजगार को बढ़ाने में लिए बिहार सरकार ने सभी विभाग को आदेश दिया हैं की वो तुरंत रोजगार मुहैया कराएं ताकि प्रवासी मजदूरों को बिहार में ही रोजगार मिल सके। बिहार में बाहर से आए प्रवासियों में सर्वे कर उनके स्किल की जांच की जा रही है़। कौशल के आधार पर काम देने के लिए भी विभाग के माध्यम से योजनाएं बनायी जा रही है़।

0 comments:
Post a Comment