अच्छी खबर: इस अस्पताल में होता है कैंसर का फ्री इलाज, नहीं लगता पैसा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे कैंसर की बीमारी होती हैं। पैसे की कमी होने के कारण लोग इस बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे अस्पताल के बारे में जहां की बीमारी का इलाज फ्री होता हैं। यहां एक भी पैसा नहीं लिया जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
आपको बता दें की झारखण्ड में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब कैंसर का भी इलाज फ्री शुरू हो गया है। इसके लिए यहां विशेषज्ञ चिकित्सक से लेकर जांच, कीमो, सर्जरी सबकुछ उपलब्ध है। यहां कैंसर के इलाज के लिए एक पैसा भी नहीं लगता हैं। अगर कोई व्यक्ति गरीब है और उसे कैंसर हैं तो उनके लिए यह अस्पताल सबसे अच्छा हैं। 

आपको बता दें की कैंसर मरीजों के लिए इस अस्पताल में रेडियोथेरेपी विभाग की स्थापना हुई है। इसमें फिलहाल पांच डॉक्टर तैनात है। तीन सीनियर रेजीडेंट, एक मेडिकल ऑफिसर व एक सह प्राध्यापक शामिल है जो कैंसर का इलाज करते हैं। 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के अनुसार कोल्हान में हर साल कैंसर के करीब तीन हजार नए रोगी सामने आ रहे है। जिसमे ज्यादा तर गरीब तकते के लोग होते हैं। उन लोगों के लिए यह अस्पताल बरदान साबित हो रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment