अमेरिकी हथियारों का नकल है चीनी हथियार, युद्ध में देगा धोखा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में चीन अपने जिस हथियार के दम पर सुपरपावर बनने का सपना देख रहा हैं। उसमे से ज्यादा तर हथियार चीन ने नकल करके बनाया हैं। एक रिपोट की मानें तो चीनी सेना के पास मौजूद हथियार युद्ध में धोखा भी दे सकता हैं। क्यों की ये सारे हथियार नकल करके बनाए गए हैं। 
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक चीन का शियान H-20 बमवर्षक विमान अमेरिका के बी-2 या बी-21 की नकल है। यह विमान परमाणु और परंपरागत मिसाइलों से लैस है। चीन इस विमान को दुनिया का सबसे खरतनाक विमान मानता हैं। लेकिन जानकार बताते हैं की ये विमान युद्ध में धोखा दे सकता हैं। 

सूत्रों के मुताबिक इस विमान पर हाइपरसोनिक मिसाइलें भी लगी हुई हैं। इससे यह विमान अजेय हो जाता है। इस विमान से 5300 मील के दायरे में कहीं भी परमाणु बम गिराया जा सकता है। विशेषज्ञ इस बेहद घातक हमलावर विमान को लेकर चीन की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। 

एक अमेरिकी सूत्र ने कहा कि अगर अमेरिका अपने पांचवीं पीढ़ी के विमान F-35 को और ज्‍यादा तैनात करता है तो चीन H-20 का सहारा ले सकता है। अमेरिका ने 200 F-35 जेट जापान और दक्षिण कोरिया को बेचा है। कई रक्षा विशेषज्ञों का ये भी कहना हैं की चीन विमान F-35 का भी नकल बना रहा हैं। लेकिन नकल के द्वारा बनाया गया विमान कितना शक्तिशाली होगा ये वक्त बताएगा। 

0 comments:

Post a Comment