न्यूज डेस्क: भारत में लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो रहा हैं। जिसे लेकर पीएम मोदी आज मीटिंग कर रहे हैं। भारत में कोरोना की रफ़्तार पिछले कुछ दिनों में बढ़ने लगी हैं। जिसके कारण ऐसे संकेत मिल रहे हैं की पीएम मोदी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज के बैठक में रेल और हवाई यात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। सभी के बीच लॉकडाउन को लेकर ही चर्चा हो रही हैं। लेकिन लॉकडाउन को लेकर अंतिम निर्णय पीएम मोदी ही लेंगे।
कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी कुछ ढील के साथ लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की हैं। अब देखना होगा की इस मीटिंग से क्या फैसला होता हैं। आपको बता दें की पंजाब ने पहले से ही 3 मई के बाद कर्प्यू जारी रखने का फैसला लिया हैं।

0 comments:
Post a Comment