न्यूज डेस्क: राज्य के लोगों को सही जानकारी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय प्रतिदिन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट जारी करती हैं ताकि लोगों अपना ध्यान खुद रख सके। आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार बिहार के 38 जिलों में से पांच जिले रेड जोन में शामिल हैं। वहीं, 20 जिले ऑरेंज तो 13 जिले ग्रीन जोन में हैं। प्रतिदिन इसमें बदलाव देखने को मिल रहा हैं।
रेड जोन वाले जिले।
मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया।
ऑरेंज जोन वाले जिले।
गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, नालंदा, कैमूर (भभुआ), सिवान, भागलपुर, अरवल, सरन, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली।
ग्रीन जोन वाले जिले।
खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर,शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल।
सरकार के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 425 हैं।

0 comments:
Post a Comment