SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में लोगों के साथ सबसे ज्यादा ऑनलाइन धोखाधड़ी हो रही हैं। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए SBI ने अपने ग्रहकों के लिए चेतावनी जारी की हैं। ताकि SBI के ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार ना हो सके। 
SBI ने बताया है की आपको किसी भी तरह के ऑनलाइन या ऑफलाइन मैसेज आता है, जो EMI माफ करने के संदर्भ में हो तो तुरंत सावधान हो जायें। इस तरह के मैजेस से बचकर रहें। किसी प्रकार के लिंक पर भी क्लिक ना करें। 

मिली जानकारी के अनुसार इस दुनिया में बहुत से ऑनलाइन ठगी गिरोह है जो ग्राहकों को पहले अपने जाल में फंसाकर फिर एक एप्प डाउनलोड करने को कहता है, जैसे ही ग्राहक एप्प डाउनलोड करता है उसके बाद उसका सार आ डेटा ये गिरोह अपने पास ले लेता है और एकाउंट से पैसे लै उड़ता है। इससे बैंक में जमा सारा पैसा खत्म हो जाता हैं। इसलिए ग्राहक इस बात का ख्याल रखें और ऑनलाइन से जुड़ा कोई भी कार्य सोच समझकर करें। 

0 comments:

Post a Comment