बिहार में 2500 दारोगा और 10 हजार सिपाहियों की होगी बहाली, जानिए पूरी खबर ?

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार राज्य में 2500 दारोगा और 10 हजार सिपाहियों की भर्ती करने वाली हैं। इसको लेकर सरकार ने विभाग को आदेश जारी कर दिया हैं। आपको बता दें की कोरोना के कारण दारोगा की रुकी हुई परीक्षा को आयोजित करने के लिए लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार गृह विभाग के उपसचिव ने शपथपत्र दायर कर कोर्ट को बताया था कि राज्य में दारोगा के 4586, सिपाही के 22,655 और चालक सिपाही के 2039 पद रिक्त हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। 

सुनवाई के बाद कोर्ट ने गृह विभाग को 2020 तक सभी रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया था। जिसको लेकर विभाग तैयारी में जुट गया हैं। बता दें की दारोगा के करीब 2500 और सिपाही के करीब 10 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की कवायद शुरू हो जाएगी। 

आइजी कार्मिक और गृह विभाग ने इसका ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया है। दिसंबर तक इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जो छात्र इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

0 comments:

Post a Comment