न्यूज डेस्क: यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसके कारण लोगों की समस्या भी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर यूपी के कानपूर से आ रही हैं। खबर के अनुसार यहां के 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया हैं।
कानपुर के डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा की रविवार रात्रि 10 बजे से 31 जुलाई तक 10 थाना क्षेत्रों में सम्पूर्ण लाॅकडाउन लगाया गया हैं। ये फैसले इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लिया गया हैं।
खबर के मुताबिक चकेरी, कल्याणपुर नौबस्ता, बर्रा, फीलखाना, गोविंद नगर, काकादेव, शहर कोतवाली, ग्वालटोली, स्वरूप नगर में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक चीजों की दुकाने खुली रहेगी बाकि चीजों पर प्रतिबंद होंगे। डीएम ने बताया था कि 26 जुलाई तक इन थानाक्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा। साथ ही साथ उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की।
0 comments:
Post a Comment