यूपी में प्रतिमाह मिलेगा 1000 रुपये, इस योजना में करें आवेदन

न्यूज डेस्क: यूपी सरकार अपने राज्य में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजना चलाती हैं ताकि इससे राज्य में रहने वाले लोगों की उन्नति हो सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में जिस योजना में आवेदन करके आप 1000 रूपये प्रतिमाह प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मिली जानकारी के मुताबिक वैसे शिक्षित युवा जो अपने लिए रोजगार की खोज कर रहे हैं परंतु आर्थिक तंगी के कारण वह विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों में निकलने वाली भर्तियों में आवेदन नहीं कर पाते। उन युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता के रूप में आर्थिक सहायता मिलती हैं। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए युवा ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही साथ आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए तभी वो आवेदन के प्राप्त होंगे। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक :
http://sewayojan.up.nic.in/

अगर आप प्रतिमाह 1000 रूपये प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने दस्तावेज के साथ इस वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें। आप यहां सारी जानकारी सही-सही दें तभी आप इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन करने पहले इसके बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट से प्राप्त करें। 

0 comments:

Post a Comment