कोरोना से बिहार में अब तक 101 माैतें, कांग्रेस ने की लॉकडाउन लगाने की मांग

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संचार तेजी के साथ हो रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के मुताबिक यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 101 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार से अधिक हो गई। जिससे बिहार में हड़कंप मच गया हैं। 
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने पटना सहित राज्य के अनेक भागों में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार को चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे राजधानी पटना सहित सभी कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर तत्काल विचार करें। क्यों की कोरोना का बढ़ रहा संक्रमण खतरनाक होता जा रहा हैं। 

आपको बता दें की साेमवार काे पांच और काेराेना मरीजाें की माैत हाे गई। इससे यह आंकड़ा 101 हाे गया है। यहां प्रतिदिन कोरोना का फैलाव तेजी के साथ हो रहा हैं। जिसके कारण राज्य में रहने वाले लोगों को काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment