न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कराह रहा हैं। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने पर रिसर्च कर रहे हैं। इसी बिच एक बड़ी खबर आ रही हैं की भारत में तैयार की जा रही कोविड-19 की वैक्सीन Covaxin को 15 अगस्त पर लॉन्च किया जा सकता है।इसकी तैयारी चल रही हैं।
आपको बता दें की भारत बायोटेक की वैक्सीन बहुत जल्द मार्केट में आ सकती है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है। एम्स समेत देश के 13 अस्पतालों को क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने को कहा गया है। उम्मीद की जा रही हैं की बहुत जल्द लोगों को कोरोना जैसी मुसीबत से छुटकारा मिल सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारत के जिस बायोटेक कंपनी ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया हैं। उसे वैक्सीन बनाने में महारात हासिल हैं। इसी कंपनी ने पोलियो, रोटावायरस, रेबीज, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।

0 comments:
Post a Comment