बिहार में जारी रहेगी 94000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच बुधवार को पटना हाइकोर्ट से खबर आई थी कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों में 94000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी गई है। जिसके कारण अब आवेदन नहीं कर सकते हैं। 
इन सभी बातों पर जवाब देते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने कहा की हाईकोर्ट ने सिर्फ 4 सितंबर तक नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगाई है न कि बहाली प्रक्रिया पर रोक लगी है। इसलिए बहाली की प्रक्रिया जारी रहेगी। 

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि अभ्यर्थी किसी दुविधा में नहीं रहे और अपना आवेदन समय से जमा करें। बहाली की प्रक्रिया समय से होगी इसमें किसी तरह का कोई बदलाव  नहीं किया गया हैं। अभ्यर्थी 14 जुलाई तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी करें कोई दुविधा में ना रहें। शिक्षा निदेशक ने अभ्यर्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार बहाली प्रक्रिया समय पर पूरी करेगी तथा समय पर ज्वाइन भी कराया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment