न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों की पढ़ाई बाधित हैं। छात्रों को सिलेबस ख़त्म करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर आ रही हैं की बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक अगस्त से अगले शैक्षणिक सत्र की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने सभी कॉलेज को दिशा-निर्देश जारी किया है।
मिली खबर के अनुसार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 50 प्रतिशत अंक पहले के सेमेस्टर के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। वहीं 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन और एसाइनमेंट के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। इसके आधार पर छात्रों को प्रमोट किया जायेगा। साथ ही साथ अगले शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई ऑनलाइन के द्वारा शुरू होगी।
आपको बता दें की इससे पहले भी लॉकडाउन में ऑनलाइन के द्वारा पढ़ाई कराई जा रही थी। वहीं अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को लेकर इससे संबंधित आगे का दिशा-निर्देश बाद में जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment