न्यूज डेस्क: बिहार के किसानों ने लिए एक अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं। ताकि किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार लेमन ग्रास की खेती को बढ़ाता दे रही हैं। इसके लिए 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि दी जा रही है। आपको बता दें की उद्यान विभाग द्वारा क्रियान्वित इस योजना के अन्तर्गत नीबूं की सुगन्ध वाले पौधे लेमन ग्रास, गुलाब की खुशबु वाले पामा रोजा, मच्छर भगाने वाली दवा बनाने में उपयोग होने वाले सिट्रोनेला आदि की खेती करने पर बल दिया जा रहा हैं।
साथ ही साथ पिपरमिन्ट के लिये जापानी पुदीना, तुलसी के तेल एवं अर्क के लिये तुलसी, खस तेल एवं अर्क के लिये खस की खेती सहित अन्य सगन्धीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। आप इस योजना से जुड़कर पैसा कमा सकते हैं।
बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा हैं की किसान एक बार फसल लगाने के बाद उससे 5 साल तक कटाई कर सकते हैं। खेती से होने वाले उपज को सरकार खुद खरीदेगी तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार द्वारा निर्धारित दाम देगी। इसके बारे में पूरी जानकारी आप बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment