सावन माह में करें शिव के 20 नामों का जाप, सम्पूर्ण कष्ट होंगे दूर

न्यूज डेस्क: सावन माह भगवान शिव के लिए विशेष रूप से जाना जाता हैं। इस माह में लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भगवान शिव के उन 20 नामों के बारे में जिन नाम का जाप अगर आप सावन माह में करते हैं तो इससे आपको मनचाहा फल प्राप्त हो सकता हैं तथा आपके जीवन के सम्पूर्ण कष्ट दूर हो सकते हैं।  
सावन माह में करें शिव के 20 नामों का जाप। 
शिव:- कल्याण स्वरूप

नीललोहित:- नीले और लाल रंग वाले

शंकर:- सबका कल्याण करने वाले

महेश्वर:- माया के अधीश्वर

विरूपाक्ष:- विचित्र अथवा तीन आंख वाले

शूलपाणी:- हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले

शिपिविष्ट:- सितुहा में प्रवेश करने वाले

अंबिकानाथ:- देवी भगवती के पति

श्रीकण्ठ:- सुंदर कण्ठ वाले

खटवांगी:- खटिया का एक पाया रखने वाले

शम्भू:- आनंद स्वरूप वाले

पिनाकी:- पिनाक धनुष धारण करने वाले

शशिशेखर:- चंद्रमा धारण करने वाले

वामदेव:- अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले

विष्णुवल्लभ:- भगवान विष्णु के अति प्रिय

भक्तवत्सल:- भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले

भव:- संसार के रूप में प्रकट होने वाले

शर्व:- कष्टों को नष्ट करने वाले

 त्रिलोकेश:- तीनों लोकों के स्वामी

 परमेश्वर:- प्रथम ईश्वर

0 comments:

Post a Comment