न्यूज डेस्क: यूपी सरकार अपने राज्य में कई तरह की योजना चला रही हैं ताकि राज्य में रहने वाले लोगों का विकास हो सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे यूपी सरकार के एक ऐसी योजना के बारे में जिस योजना में आवेदन करके आप 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान पाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आपको यूपी सरकार आर्थिक सहायता के रूप से 20 हजार रूपये देगी।
किसे मिलेगा लाभ।
इस योजना का लाभ पाने वाले शहरी क्षेत्र के व्यक्ति की वार्षिक आय 56 हजार 460 रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति की वार्षिक आय 46 हजार 80 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आपको बता दें की शादी के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदन में बेटी की आयु अंकित करनी होगी, जो 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए ही अनुदान मिल सकता है।
वेबसाइट लिंक :
http://uppwd.gov.in/hi
इस योजना का लाभ लेने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 30 दिन के अंदर सहायता राशि सीधे अकाउंट में आएगी।

0 comments:
Post a Comment