न्यूज डेस्क: बिहार में राशन कार्ड बनाने का काम जोरों से चल रहा हैं ताकि राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन कार्ड से जुड़े लाभ प्राप्त हो। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 15 जुलाई तक 23 लाख परिवारों को राशन कार्ड दिया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि शीघ्र ही सभी योग्य परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं, ताकि उनसभी को संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके तथा उन्हें जीवन में आर्थिक समस्या का सामना करना ना पड़े।
सरकार के आदेश के बाद विभाग राशन कार्ड बनाने और लोगों में बाटने का काम तेज कर दिया हैं। खबर के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को राशन कार्ड बनाने में कोई समस्या आ रही है या नाम-पता में सुधार कराने में दिक्कत आ रही हे तो वे लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनकी ये समस्या तुरंत दूर हो जाएगी।
ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग जीविका से संपर्क करके भी राशन कार्ड बना सकते हैं। या फिर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार का सख्त आदेश के की राज्य में रहने वाले सभी गरीब लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाय।

0 comments:
Post a Comment