सरकारी नौकरी चाहिए तो तैयार रहें, बिहार में चुनाव से पहले 2 लाख वैकेंसी

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक आने वाला हैं। इस चुनाव में जाने से पहले नीतीश सरकार 2 लाख पदों पर वैकेंसी निकालने वाली हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो तैयार रहें। क्यों की इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 
खबर के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले करीब दो लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार द्वारा दी जाने वाली नौकरियों में नियमित के अलावा बड़ी संख्या में संविदा और मानदेय वाले पद शामिल हैं। युवा इन पदों पर भर्ती के लिए नजर बनाएं रखें। 

आपको बता दें की चुनाव से पहले विभार सरकार शिक्षा विभाग में 1.25 लाख, पुलिस विभाग में 30 हजार, स्वास्थ्य विभाग में 25 हजार और नगर विकास विभाग में 9 हजार पदों पर बहाली निकाल सकती हैं। इसके लिए विभाग को सूचना दे दी गई हैं। 

वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में 3 हजार, पंचायती राज विभाग में 5 हजार, ग्रामीण कार्य विभाग में 1500, पथ निर्माण विभाग में एक हजार और पर्यावरण एवं वन विभाग में 1500 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment