न्यूज डेस्क: बिहार में महिला पुलिस की बंपर बहाली निकली हैं। अगर कोई महिला पुलिस बनना चाहती हैं तो ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा शुरू हो चुकी हैं।
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सीएसबीसी ने बिहार पुलिस की स्वाभिमान बटालियन में लेडी कांस्टेबल्स के लिए ये भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए कैंडीडेट की हाइट कम से कम 155 सेंटीमीटर होनी जरूरी है।
खबर के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये बिहार पुलिस की स्वाभिमान बटालियन में 454 लेडी कांस्टेबल्स की नियुक्ति की जाएंगी। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास महिला ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकती हैं। जहां तक उम्र संबंधी नियमों की बात है तो 18 से 30 साल उम्र सीमा निर्धारित की गई हैं।
आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक।
csbc.bih.nic.in

0 comments:
Post a Comment