न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ हैं। क्यों की यहां कोरोना का संक्रमण दोगनी गति के साथ बढ़ रहा हैं। कुछ राज्यों में कोरोना पहले के मुकाबले थोड़ा कंट्रोल है तो कुछ राज्यों ने देश की चिंता बढ़ा दी हैं। वहीं कोरोना से बिहार की हालत सबसे ज्यादा खराब हैं।
एक रिपोट की मानें तो चार राज्य आने वाले दिनों में कोरोना का हॉटस्पॉट बन सकता हैं। क्यों की इन राज्यों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इन राज्यों में कोरोना का संक्रमण चारों ओर फैलता जा रहा हैं तथा रिकवरी रेट में भी कमी हो रही हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना का रफ्तार सबसे तेज हैं। पॉजिटिव रेट की बात करें तो महाराष्ट्र इस लिस्ट में सबसे आगे है। यहां पॉजिटिविटी रेट 21% है। इसके बाद कर्नाटक 16.2%, पश्चिम बंगाल 16.1%, बिहार 13.8% और आंध्र प्रदेश 13% है। जहां प्रतिदिन नए-नए इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो रही हैं।
0 comments:
Post a Comment