न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर से मानसून का चक्र बनता जा रहा हैं। जिससे यहां के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं तथा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया हैं।
मौसम विभाग का कहना है की उत्तर बिहार में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ गंगा के मैदानी भाग में भी भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट जारी कर कहा है कि 27 की रात या 28 की सुबह से फिर से भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। राज्य के कई जिलों में वज्रपात भी हो सकते हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहनी चाहिए।
आपको बता दें की अगले 24 घंटों की मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक से मध्यम बारिश हो सकती है। अभी मानसून रेखा पटना से होकर गुजर रही है। जिसके कारण पटना से लगे जिलों में भी बारिश होने की संभावना हैं।

0 comments:
Post a Comment