शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर, नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त जल्द

न्यूज डेस्क: बिहार में नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त का लाभ बहुत जल्द मिल सकता हैं। क्यों की नीतीश कैबिनट की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने लेटर जारी किया हैं। इस लेटर में शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी सदस्यों को सूचना भेजी है। 
खबर के मुताबिक सेवाशर्त को लेकर 6 और 7 जुलाई को नयी कमिटी की बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में आपसी सहमति के बाद सेवाशर्त लागू हो सकता हैं। आपको बता दें की सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ये बैठक बुलायी गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन से इस संबंध में पत्र जारी किया है। सेवाशर्त को लेकर ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। मीटिंग के बाद जल्द ही सरकार इस पर बड़ा फैसला ले सकती है। इससे बिहार में चार लाख नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त का लाभ मिल सकता हैं। 

जिस  तरह से बिहार सरकार फैसला ले रही हैं। इससे माना जा रहा है कि चुनाव में जाने के पहले सरकार नियोजित शिक्षकों के लिए सेवाशर्त लागू कर देगी। सरकार इन्हे नाखुश नहीं करना चाहती हैं। इसलिए फटाफट फैसला ले रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment