बिहार में शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: आइसीएमआर और भारत बायोटेक की साझेदारी से तैयार कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होने वाला हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीन का जानवरों पर परीक्षण सफल रहा है। अब इसके मानव परीक्षण की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। 
आपको बता दें की औषधि महानिदेशक की अनुमति के बाद पटना एम्स में इस वैक्सीन के ट्रायल की तैयारी शुरू हो गई हैं। अगले सप्ताह से कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होगा।  इसे देश के कई एम्स अस्पतालों में किया जाएगा। 

पटना एम्स के निदेशक डॉ पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को संबंधित कंपनी व विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉंफ्रेंसिंग पर चर्चा होगी। इसके बाद यहां वैक्सीन आएगी। दवा की डोज देने से पहले डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

बता दें की भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद आइसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव की ओर से गुरवार को वैक्सीन के ट्रायल के लिए चुने गए एक दर्जन संस्थानों को पत्र लिखा हैं। इस संस्थानों में पटना एम्स भी शामिल हैं जहां कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होना हैं। 

0 comments:

Post a Comment