म्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो ATM से पैसा निकलते हैं। ATM से पैसे निकालने को लेकर SBI बैंक ने अपने नियम बदल दिए हैं। दरअसल यह बदलाव भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए किया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अब आपको पैसे निकलने के लिए ओटीपी आधारित एटीएम विड्रॉल की जरूरत होगी। दरअसल एसबीआई की इस सुविधा को 1 जनवरी 2020 से ही लागू किया गया है। लेकिन अब इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना बनाई जा रही हैं।
आपको बता दें की रात के समय में एसबीआई एटीएम से कैश निकालते समय आपको ओटीपी की जरूरत होगी। एसबीआई ग्राहक रात के 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अगर 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा कैश निकाल रहा है तो उनके लिए ओटीपी की जरूरत पड़ेगी और ये ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर आएगा।
SBI बैंक के अनुसार बिना ओटीपी को आप 10 हजार रुपये या इससे ज्यादा रकम नहीं निकाल सकते हैं। हलांकि दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकलने पर अभी फिलहाल इसकी ज़रूरत नहीं हैं। ये सिर्फ SBI ATM के लिए हैं।

0 comments:
Post a Comment