न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में हथियार बनाने की होड़ लगी हैं। इस होड़ में भारत भी किसी से कम नहीं हैं। भारत ज्यादा तर हथियार अमेरिका, रूस, फ्रांस और इजराइल से खरीदता हैं। लेकिन भारत में भी कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो सैन्य हथियार बनाती हैं।
1 .हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड :
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड फाइटर जेट प्लेन बनाती हैं। साथ ही साथ कई तरह के मिसाइल बनाने पर भी कार्य करती हैं। ये कंपनी वायुसेना से जुड़े सैन्य हथियार बनाती हैं।
2 .हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड :
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड युद्धपोत, युद्धपोत, पनडुब्बी निर्माण की जरूरतों को पूरा करती हैं। इससे सेना से जुड़े कई तरह के समान बनाये जाते हैं। ये कंपनी ज्यादा तर नौसेना से जुड़े सैन्य हथियार बनाती हैं।
3 .महिंद्रा ग्रुप :
आपको बता दें की यह कंपनी भूमि रक्षा और नौसेना रक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रक्षा प्रभागों के तहत दो ऊर्ध्वाधर बनाए हैं। ये नौसेना के लिए हथियार, रडार लांचर जैसे सैन्य हथियार बनाती हैं।
4 .टाटा समूह :
टाटा समूह की कंपनियों में सेना के वाहनों से लेकर मिसाइल तक बनाये जाते हैं। यह कंपनी भी भारतीय सेना के लिए कई तरह के समान बनाती हैं। यह टैंक, और तोप भी बनाती हैं। इसने सेना के लिए कई तरह के हथियार बनाये हैं।
5 .भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL)
भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) कंपनी सैन्य हथियार बनाने के लिए जानी जाती हैं। बीडीएल ने पहली पीढ़ी की एंटी-टेंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) - फ्रेंच एसएस 11 बी 1 को बनाया हैं। आज के समय में कई तरह के आधुनिक हथियार बना रही हैं।

0 comments:
Post a Comment