न्यूज डेस्क: शास्त्रों के मुताबिक आज से शुभ संयोग के साथ सावन माह की शुरूआत हो रही हैं। इस माह में लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं तथा उनसे मन्नत मांगते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की सावन के इस माह में आप भगवान शिव की पूजा कैसे करें। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की पूजा करने का सही समय क्या हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास में सालों बाद ये अदभुत संयोग है जब सावन महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। इस माह की शुरुआत सोमवार से हो रही हैं तथा सावन का अंत भी सोमवार से हो रहा हैं। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, इस बार पांच सोमवार इसलिये भी अहम है क्योंकि वेद पुराणों में भगवान शिव के भी पांच मुख का वर्णन है।
पूजा का सही समय।
ज्योतिष के मुताबिक इस बार सावन सोमवारी रखने वाले लोगों को मनचाहा फल प्राप्त हो सकता हैं तथा उनके जीवन की सभी समस्या समाप्त हो सकती हैं। आज यानि की 6 जुलाई सोमवार को सावन का पहला दिन माना गया है और ऐसे में सोमवार का व्रत रखने वाले सुबह 9.25 तक अपनी पूजा प्रारम्भ कर दें। ये समय इनके लिए शुभ और उत्तम रहेगा।

0 comments:
Post a Comment