न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संक्रमण बड़ी महामारी का रूप लेता जा रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पटना से आ रही हैं की यहां सीएम नीतीश कुमार की भतीजी को कोरोना वायरस के संक्रमण ने घेर लिया हैं। जिससे बिहार में हड़कंप मच गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार की भतीजी की कोविड- 19 की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। साथ ही साथ सीएम हाउस को सैनिटाइज किया जा रहा है। ताकि कोरोना का फैलाव ज्यादा लोगों में ना हो सके।
आपको बता दें की भतीजी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरे परिवार के लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया हैं तथा उनके सैम्पल लेकर जांच की जा रही हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी सैंपल लिया गया था। लेकिन उनकी रिपोट नगेटिव आई थी।
स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोट के अनुसार कोरोना का फैलाव बिहार में तेजी के साथ हो रहा हैं। यहां अबतक 101 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं।

0 comments:
Post a Comment