खबर के अनुसार श्रम संसाधन विभाग ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया हैं। बिहार कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे एक अक्टूबर से लागू किया जा सकता हैं। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विभाग के अधिकारियों की मानें तो सरकार जिस तरह से सरकारी कर्मियों को महंगाई भत्ता देती है। उसी के तर्ज पर उपभोक्ता सूचकांक को आधार बनाकर मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की जाती है। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ये फैसला ले रही हैं।
बता दें की बिहार में अभी अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 304 रुपये रोजाना है, जबकि कुशल मजदूरों को 385 रुपये रोजाना तो अतिकुशल मजदूरों को 470 रुपये रोजना का प्रावधान है। इसमें सरकार 15 रुपये तक रोजना बढ़ोतरी कर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment