खबर के मुताबिक वायरल फीवर के कारण इस वर्ष जिले में इंसेफेलाइटिस के मामले भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। इस समय गोरखपुर जिले के 27 मरीजों का इलाज बीआरडी के इंसेफेलाइटिस वार्ड में चल रहा है। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं।
वायरल फीवर के बारे में बताते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने कहा की जिले में तेज बुखार के साथ ही बच्चों की मानसिक स्थिति भी बिगड़ रही है। कई बार तो बच्चों में वायरस फीवर में हाई ग्रेड फीवर हो रहा है। बच्चों में 103 से 104 डिग्री फारेनहाइट तक बुखार चढ़ जा रहा है।
डॉ. आरके सिंह ने कहा की इस वजह से भी इंसेफेलाइटिस के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर किसी बच्चों को वायरस फीवर की समस्या होती हैं तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

0 comments:
Post a Comment