बिहार में सरकारी इंजीनियर बनने का मौका, 194 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थय विभाग में 194 अभियंताओं की बहुत जल्द बहाली की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में इंजीनियरों के खाली पड़े पदों पर भर्ती को लेकर नीतीश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग के द्वारा भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

पदों की संख्या :  पदों के नाम :

02 पद :  अधीक्षण अभियंता, 

19 पद : कार्यपालक अभियंता, 

74 पद : सहायक अभियंता,

99 पद : कनीय अभियंता,

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया जायेगा।

आवेदन की प्रक्रिया: आपको बता दें की नोटिफिकेशन जारी होने बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। बहुत जल्द नोटिश जारी होगा।

वेतनमान : बिहार सरकार के नियमानुसार वेतन मिलेगा।

आवेदन की तिथि : बहुत जल्द जारी होगा।

0 comments:

Post a Comment