खबर के अनुसार केंद्र सरकार पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। सभी देश के नागरिको को किसी अन्य देश में जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। इसलिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
पासपोर्ट बनाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज : आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड, आधार कार्ड / ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो आदि।
ये हैं पासपोर्ट अप्लाई करने का तरीका :
1 .आप सबसे पहले वेबसाइट https://portal2.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर विजिट करें।
2 .इसके बाद New Registration पर क्लिक पर क्लिक करें और यूजर आईडी बनाये।
3 .आप USER ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
4 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म को अच्छी तरह से भरें और सब्मिट करें।
5 .फॉर्म भरने के बाद आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या संबंधित पासपोर्ट प्राधिकरण में Appointment का समय निर्धारित करना होगा।
6 . इसके बाद आपको जो समय दिशा जायेगा उस समय पर आप अपने दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे और दस्तावेजों के साथ साथ खुद का सत्यापन करें।
कितना लगेगा पैसा : नया या ताजा पासपोर्ट (10 वर्ष की वैधता) के लिए 1,500 रुपये ऑनलाइन के द्वारा फॉर्म भरते समय जमा करना होगा।

0 comments:
Post a Comment