खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों के ओपीडी में हर दिन 200 से अधिक बच्चे वायरल बुखार सहित अन्य बीमारी से पीड़ित होकर सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी अब बढ़ने लगी हैं।
बता दें की शनिवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में 85, केजरीवाल अस्पताल में 30 और सदर अस्पताल में पांच बच्चों को भर्ती किया गया हैं। डॉक्टरों की टीम इन बच्चों का इलाज कर रही हैं और इनपर नजर बनाये हुयी हैं।
डॉक्टरों का कहना है की बच्चों में अचानक हाई फीवर होकर सर्दी, जुकाम की समस्या हो रही हैं। हालांकि चार से पांच दिन की दवा लेने के बाद उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा हैं। वहीं इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

0 comments:
Post a Comment