दरभंगा के DMCH में कोरोना से दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा के DMCH में पिछले 24 घंटे के अंदर दो लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं तथा लोगों को कोरोना की चिंता सताने लगी हैं।

खबर के अनुसार दरभंगा के DMCH में बहेड़ी निवासी मरीज की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। इसकी उम्र 36 साल थी। जबकि मधुबनी के मरीज की आयु 88 साल थी, इनकी मौत भी कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं।

बता दें की DMCH के कोरोना वार्ड में तीन व आइसीयू में एक मरीज इलाजरत थे। इसमें से दो की मौत कोरोना से हो गयी। जबकि दो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल दरभंगा के  DMCH में कोरोना के एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं।

दरभंगा सहित बिहार के अन्य जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण ख़त्म होने के कगार पर पहुंच गया हैं। लेकिन फिर भी राज्य के कई जिलों से एक दो मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने तथा कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की ज़रूरत हैं।

0 comments:

Post a Comment