खबर के अनुसार बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। उम्मीदवारों का नमांकन किया जा रहा हैं। इस बार बिहार के पंचायतों में जो भी मुखिया और सरपंच जीतकर आएंगे, उन्हें पंचायती राज विभाग की नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
मुखिया की नई जिम्मेदारी: पंचायती राज विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मुखिया को अब अपने कार्य क्षेत्र में एक वर्ष में कम से कम चार बैठकें आयोजित करनी होंगी। साथ ही साथ पंचायतों के लिए तय किए गए टैक्स, चंदे और अन्य शुल्क की वसूली करनी होगी। मुखिया के पास ग्राम पंचायतों के विकास की कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी होगी।
सरपंच की जिम्मेदारी : नीतीश सरकार ने गांव की सड़कों की देखभाल, पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना, सिंचाई की व्यवस्था करने के अलावा दाह संस्कार और कब्रिस्तान का रखरखाव करने की जिम्मेदारी सरपंच को दी हैं। साथ ही साथ ग्राम पंचायत की कार्यकारी और वित्तीय शक्तियां भी अब सरपंच के पास होगी।

0 comments:
Post a Comment