ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में हवाई यात्रा करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी पुष्टि हाल में जारी हुए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में भी की गई है। इसी को देखते हुए सरकार राज्य के अन्य शहरों में भी एयरपोर्ट का विकास करना चाहती हैं।
बता दें की बिहार के मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और रक्सौल एयरपोर्ट से भी जल्द घरेलू उड़ान सेवा शुरू होगी। क्यों की सरकार इन एयरपोर्ट को विकसित करने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट को विकसित किया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर ,जोगबनी , मुंगेर, रक्सौल, पूर्णिया, गोपालगंज, बिहटा में एयरपोर्ट मौजूद है। लेकिन इसमें सिर्फ पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा का संचालन किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment