खबर के अनुसार बिहार सरकार राज्य में यास तूफान से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने जा रही है। इसके लिए 16 जिलों के किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर सभी प्रकार की तैयारी को पूरा कर लिया गया हैं।
बता दें की बिहार में सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर। जबकि असिंचित क्षेत्र के लिए 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। इसके साथ ही गन्ना किसानों को 18,000 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिलेगा।
इन जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा : पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, प. चंपारण, वैशाली. दरभंगा, मधुबनी, शेखपुरा, लखीसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया एवं कटिहार।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 सितंबर 2021
आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://164.100.130.206/FDSNew/Flood_OnlineApplication.aspx

0 comments:
Post a Comment