पटना की ये हैं तीन प्रमुख मंदिर, जहां होती है हर मनोकामना पूरी।
महावीर मंदिर: पटना का महावीर मंदिर यहां के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर में हनुमानजी की युग्म प्रतिमा है। ऐसा बहुत कम मंदिरों में पाया जाता है। हनुमान मंदिर पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती हैं। साथ ही साथ उनके जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
छोटी पटनदेवी: शक्तिपीठों में एक है पटना में भगवती पटनेश्वरी, जिन्हें छोटी पटनदेवी के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा करता हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मंदिर में मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की दिव्य प्रतिमा हैं।
बड़ी पटनदेवी: शक्तिपीठों में से एक बड़ी पटनदेवी पटना के गुलजारबाग क्षेत्र में स्थित हैं। यहां काले पत्थर की बनी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की प्रतिमा हैं। इस मंदिर में सच्चे मन से आराधना करने पर इंसान की हर मनोकामना पूरी होती हैं।

0 comments:
Post a Comment