CM नीतीश ने पटना में किया डबल डेकर फ्लाइओवर का शिलान्‍यास

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में राज्य के दूसरे डबल डेकर फ्लाइओवर का शिलान्‍यास किया। साथ ही साथ कहा की उनके शिलान्‍यास के साथ ही इस फ्लाइओवर का काम भी शुरू हो गया हैं।

खबर के अनुसार इस शिलान्यास के दौरान उपमुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत अन्‍य की मौजूदगी रही। सीएम ने नारियल फोड़ और पूजा कर इसकी आधारशिला रखी। तीन साल के अंदर इसका निर्माण पूरा कर लिया जायेगा।

बता दें की इस डबल डेकर फ्लाइओवर के निर्माण के लिए करीब 422 करोड़ रूपये की लागत लगेगी। इसकी डिजाइन भी तैयार कर लिया गया हैं। यह डबल डेकर फ्लाइओवर कारगिल चौक से पटना साइंस कालेज तक 2.2 किलोमीटर लंबी होगी।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा की पीएमसीएच को इंटरनेशनल स्‍तर का अस्‍पताल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। जब अस्‍पताल के बारे में निर्णय लिया तब फ्लाईओवर के निर्माण पर चर्चा हुई। इस फ्लाइओवर के निर्माण से पीएमसीएच जाना आसान हो जायेगा। साथ ही अशोक राजपथ पर जाम की समस्‍या से निजात मिलेगी। 

0 comments:

Post a Comment