एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में ऐसे आईएएस अधिकारी भी मौजूद हैं। जिन्हे जब भी मौका मिलता है, तो बच्चों को पढ़ाने स्कूल या कॉलेज पहुंच जाते हैं। इससे बच्चों को भी काफी खुसी मिलती हैं और वो पढ़ाई के प्रति आकर्षित होते हैं।
बता दें की पंचायत राज निदेशालय के निदेशक डॉ रणजीत कुमार सिंह, आइआरएस अफसर अजय कुमार, पवन कुमार, भारतीय रेल सेवा के वरिष्ठ अफसर और उद्योग विभाग में विशेष सचिव दिलीप कुमार, ईखायुक्त आइएएस अफसर गिरिवर दयाल सिंह और डीएसपी पटना विवेक दीप बच्चों को पढ़ाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कई आइएएस और आइआरएस अधिकारी बच्चों को बीपीएससी, UPSC समेत कई एग्जाम की तैयारी कराते हैं। साथ ही साथ मिशन 50 के नाम से संचालित कोचिंग में बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने का काम करते हैं।

0 comments:
Post a Comment