खबर के अनुसार आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी ने प्रथम वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। इस रिजल्ट में बिहार के 9 मेडिकल कॉलेज में 38% परीक्षार्थी फेल हुए हैं। जिसमे पटना पीएमसीएच सहित राज्य के सभी कॉलेजों के छात्र शामिल हैं।
किस कॉलेज में कितने छात्र हुए फेल।
पीएमसीएच पटना में 180 छात्रों में 25 छात्र फेल हुए हैं।
एनएमसीएच पटना में 120 छात्रों में 45 छात्र फेल हुए हैं।
एसकेएमसीएच में 120 छात्रों में 36 छात्र फेल हुए हैं।
जीएमसी बेतिया में 120 छात्रों में 56 छात्र फेल हुए हैं।
डीएमसीएच दरभंगा में 120 छात्रों में 50 छात्र फेल हुए है।
वीआइएमएस नालंदा में 122 छात्रों में 51 छात्र फेल हुए हैं।
एएनएमएमसीएच गया में 120 छात्रों में 34 छात्र फेल हुए हैं।
मधुबनी मेडिकल कॉलेज के 150 छात्रों में 104 छात्र फेल हुए हैं।
जेएलएनएमसीएच भागलपुर में 120 छात्रों में 46 छात्र फेल हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment