मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सारण में जमीन कैसे खरीदें, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सारण में अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो आप सावधानी पूर्वक सीधे जमीन मालिक से खरीदें। क्यों की इन जिलों में कई ऐसे जमीन ब्रोकर हैं जो फर्जी कागज दिखाकर लोगों को मुर्ख बनाते हैं। इसलिए आप जमीन की खरीदारी से पहले उसके कागजों की जांच आवश्य करें, इसके बाद जमीन खरीदें। 

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सारण में जमीन कैसे खरीदें, जानिए?

1 .मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सारण में जमीन खरीदने के लिए सबसे पहले जमीन मालिक से संपर्क करें। इसके बाद उनसे खसरा नंबर की मांग करें। 

2 .जमीन के खसरा नंबर से आप बिहार सरकार की वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जा कर जमीन को कंफर्म करें तथा जमीन के मालिक की जानकारी निकालें। 

3 .इसके बाद आप जमीन मालिक से जमीन के खतियान, केवाला और नया रसीद के साथ साथ पुराने रजिस्ट्री पेपर की मांग करें। 

4 ,जमीन के इन कागजों की जांच आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा आवश्य करें। अगर जमीन के कागज सही हैं तो एक हजार के स्टाम्प पेपर पर जमीन का एग्रीमेंट तैयार करें। 

5 .जब जमीन का एग्रीमेंट तैयार हो जाये। इसके बाद पैसों की लेन-देन चेक या ऑनलाइन के द्वारा करें। 

6 .अब आप निबंधन कार्यालय में जा कर जमीन की रजिस्ट्री कराये। इसतरह से जमीन की खरीदारी करने पर आपके साथ किसी तरह से फर्जीवाड़ा नहीं होगा।

0 comments:

Post a Comment