खबर के अनुसार पाटलिपुत्र बस स्टैंड के बाद जिला प्रशासन की ओर से दूसरे बस स्टैंड को बनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा हैं। पटना का ये नया बस स्टैंड एम्स के पास बनाया जायेगा।
आपको बता दें की एम्स के पास नया बस स्टैंड बनाने को लेकर सहमति बन गई हैं। साथ ही साथ जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरणों में है। बहुत जल्द जमीन अधिग्रहण के काम को पूरा किया जायेगा और नया बस स्टैंड को बनाया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस नए बस स्टैंड से औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, भभुआ आरा, विक्रमगंज, पालीगंज आदि जगहों के लिए बसें खुलेगी। बस से सफर करने वाले लोग इस नए बस स्टैंड से भी सफर करने के लिए बस पकड़ सकेंगे।
0 comments:
Post a Comment