बिहार में धनतेरस पर इस समय करें खरीदारी, रहेंगे बेहद शुभ

पटना धर्म डेस्क: बिहार सहित देशभर में इस साल धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर को मनाया जायेगा। इस धनतेरस पर आप शुभ मुहूर्त में समान की खरीदारी करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आएगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक इस साल धनतेरस के मौके पर दो शुभ योग बन रहे हैं। इस शुभ योग में आप किसी भी तरह के सोना, चांदी, आभूषण, झाड़ू, मिट्टी के दिए, घर का सामान, पूजा का समान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। 

बिहार में धनतेरस पर इस समय करें खरीदारी, रहेंगे बेहद शुभ ?

त्रिपुष्कर योग: मंगलवार, 2 नवंबर को सूर्योदय से लेकर सुबह साढ़े 11 बजे तक रहेगा। 

अमृत योग : मंगलवार, सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। 

कब करें खरीदारी : धनतेरस के मौके पर आप सामान की खरीदारी सूर्योदय से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह समय सबसे शुभ रहेगा। इससे आपको शुभ फल की भी प्राप्ति होगी और जीवन में खुशहाली आएगी। 

0 comments:

Post a Comment