खबर के अनुसार पिछले 10 दिनों में एसकेएमसीएच में पांच की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई हैं। वहीं सितंबर महीने में यहां 30 सैंपल की जांच की गई थी। जिनमें दस लोग पॉजीटिव पाये गये थे। इसतरह से डेंगू मुजफ्फरपुर में भी पांव पसार चूका हैं।
आपको बता दें की मुजफ्फरपुर शहर में डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी शहरी क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हो रही है। जिससे आम आदमी काफी परेशान हैं। वहीं इस बारे में स्वास्थ्य विभाग का कहना हैं की शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराने का काम नगर निगम का है।
अगर आप बिहार के मुजफ्फरपुर में रहते हैं तो आप सावधान रहें। अपने घर के आस-पास पानी ना जमने दें। कूलर-एसी के पानी को बदलते रहें तथा घर में मच्छर को भगाने का उपाय करते रहें। साथ ही साथ रात को सोते समय मच्छरदानी लगाकर सोये।
डेंगू के सामान्य लक्षण: डॉक्टरों के अनुसार डेंगू होने पर इंसान को बुखार, तेज़ बदन दर्द, सिर दर्द खास तौर पर आंखों के पीछे, शरीर पर दाने आदि की समस्या होती हैं। ऐसी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
0 comments:
Post a Comment